,

मोबाइल पर रील देख रहा था चालक, नवगछिया जीरो माइल के पास पलटा सीएनजी टेंपो

JP Bharat Shareभागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेतरी जीरो माइल के पास यात्रियों से भरा एक CNG टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और टेंपो…

JP Bharat Share

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेतरी जीरो माइल के पास यात्रियों से भरा एक CNG टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और टेंपो में सवार यात्रियों के अनुसार, हादसे के समय चालक मोबाइल पर रील देख रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिस लाइन के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की जमकर सराहना की।

ड्यूटी पर तैनात जवानों में Agnivesh Ojha, Aman Kumar और Keshav Raj शामिल थे।

घायलों में Vipin Kumar और Rahul Kumar की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं Renu Devi और Karina Kumari का इलाज जारी है।

एक महिला यात्री ने बताया कि वह ढोलबज्जा से अपने मायके जा रही थी, तभी नवगछिया जीरो माइल के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद चालक की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports