,

BCCL एरिया-3 सोनारडीह में बड़ी कार्रवाई, 20 टन अवैध कोयला और 12 बाइक जब्त

JP Bharat Shareबाघमारा/धनबाद: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत BCCL एरिया-3 के कोल डंप के समीप तिवारी बस्ती में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर BCCL और CISF की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि कोल डंप से…

JP Bharat Share

बाघमारा/धनबाद:

धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत BCCL एरिया-3 के कोल डंप के समीप तिवारी बस्ती में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर BCCL और CISF की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।

बताया जाता है कि कोल डंप से चोरी कर कोयला इकट्ठा किया जाता था और फिर बाइक के माध्यम से विभिन्न अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता था। कार्रवाई के दौरान BCCL एरिया-3 के नोडल ऑफिसर (सिक्योरिटी) शशि रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एसके शरण, CISF के अधिकारी और बड़ी संख्या में CISF जवान मौजूद रहे।

20 टन अवैध कोयला और 12 बाइक जब्त

संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जबकि 12 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त कोयला और बाइक को स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण छोटे स्तर पर कोयला ढोने का काम करते थे। वहीं “मिथिलेश” नामक व्यक्ति की चर्चा भी जोरों पर रही, जिस पर प्रति मोटरसाइकिल 100 रुपये अवैध वसूली कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने क्या कहा

एरिया-3 के प्रोजेक्ट ऑफिसर एसके शरण ने कहा कि कोल डंप से लगातार कोयला चोरी होने के कारण स्टॉक मिलान में भारी परेशानी हो रही थी।

वहीं नोडल ऑफिसर सुरक्षा शशि रंजन ने बताया कि बाइक के जरिए बड़े पैमाने पर कोयला चोरी की सूचना मिलने के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाए

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं दबे आवाज में ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई सिर्फ गरीब लोगों पर होती है, जो रोजगार नहीं होने के कारण मजबूरी में कोयला चुनने और ढोने का काम करते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगहों पर आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से रातों-रात दर्जनों ट्रकों से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी होती है, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जाती।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports