,

IIT-ISM धनबाद के शिक्षकों और कर्मियों को JP हॉस्पिटल में मिलेगा कैशलेस इलाज

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी आईएसएम धनबाद के शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। धनबाद के कोला कुसमा स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने संस्थान के साथ एक विशेष समझौता किया है। इस करार के तहत अब आईआईटी आईएसएम के लाभार्थियों को आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के…

JP Bharat Share

धनबाद:

आईआईटी आईएसएम धनबाद के शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। धनबाद के कोला कुसमा स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने संस्थान के साथ एक विशेष समझौता किया है। इस करार के तहत अब आईआईटी आईएसएम के लाभार्थियों को आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस समझौते के प्रभावी होने के बाद संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों को जेपी अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने का लक्ष्य

जेपी हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि उनका उद्देश्य आईआईटी आईएसएम के शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके निवास के पास ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी भी कर्मी को इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए अस्पताल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पूरी तरह कैशलेस होगा इलाज

जेपी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने जानकारी दी कि आईआईटी आईएसएम के लाभार्थियों का अस्पताल में पूरी तरह कैशलेस इलाज किया जाएगा।

इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत के साथ बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

24 घंटे उपलब्ध रहेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में निम्न विभागों की विशेषज्ञ सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी:

  • न्यूरोलॉजी
  • कार्डियोलॉजी
  • ऑन्कोलॉजी
  • ऑर्थोपेडिक्स
  • नेफ्रोलॉजी
  • डायलिसिस सुविधा

इसके अलावा अस्पताल की ओर से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और संस्थान परिसर से अस्पताल तक निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports