,

ऑपरेशन भूमि के तहत रेलवे की बड़ी कार्रवाई, धनबाद में हटाए गए करीब 100 अवैध मकान

JP Bharat Shareऑपरेशन भूमि के तहत धनबाद में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 100 अवैध मकान हटाए गए धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत सोमवार को “ऑपरेशन भूमि” के तहत रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की जमीन पर बने करीब 100 अवैध कच्चे एवं पक्के मकानों को हटाया। यह अभियान कतरास…

JP Bharat Share

ऑपरेशन भूमि के तहत धनबाद में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 100 अवैध मकान हटाए गए

धनबाद:

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत सोमवार को “ऑपरेशन भूमि” के तहत रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की जमीन पर बने करीब 100 अवैध कच्चे एवं पक्के मकानों को हटाया। यह अभियान कतरास लाइन स्थित एलएचएस के समीप चलाया गया।

संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे प्रशासन के अनुसार, एईएन/धनबाद एवं आईओडब्ल्यू/वर्क-II की टीम ने बैंक मोड़ थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट धनबाद के सहयोग से संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान रेलवे भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए घरों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports