,

बेलगड़िया टाउनशिप को 57 करोड़ की जलापूर्ति योजना की सौगात, सड़क चौड़ीकरण की भी तैयारी

JP Bharat Shareधनबाद : Belgharia Township में रहने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Jharia Rehabilitation and Development Authority (JRDA) की प्रशासनिक मंजूरी के बाद 57 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। योजना के तहत टाउनशिप में 10 एमएलडी क्षमता का आधुनिक वाटर…

JP Bharat Share

धनबाद : Belgharia Township में रहने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Jharia Rehabilitation and Development Authority (JRDA) की प्रशासनिक मंजूरी के बाद 57 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है।

योजना के तहत टाउनशिप में 10 एमएलडी क्षमता का आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। दामोदर नदी से पानी लाकर उसे शुद्ध किया जाएगा और फिर पाइपलाइन तथा जलमीनारों के माध्यम से आवासों तक पहुंचाया जाएगा।

टाउनशिप में करीब 17 हजार आवास हैं, जहां लगभग 85 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इलाके में पहले से मौजूद 16 जलमीनारों के अलावा 3 नई जलमीनारों का भी निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार Damodar River का पानी सिंदरी बस्ती से बलियापुर हवाईपट्टी चौक होते हुए नई राइजिंग पाइपलाइन के जरिए बेलगड़िया टाउनशिप तक लाया जाएगा। इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट से सभी जलमीनारों और घरों तक वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

सहायक अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि इस परियोजना में तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है और जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण की भी तैयारी

भूदा रानी रोड से बेलगड़िया होते हुए झरिया-बलियापुर रोड तक जाने वाली सड़क को भी दो लेन में बदला जाएगा। करीब 46 करोड़ रुपये की इस परियोजना को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है।

Road Construction Department द्वारा डिजाइन, ड्रॉइंग और डीपीआर तैयार कर ली गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports