,

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड्स गार्डेन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, श्रेया किशोर बनी साइंस टॉपर

JP Bharat Shareधनबाद: सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। धनबाद के राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल (10+2), दलूडीह का परीक्षा परिणाम इस वर्ष काफी शानदार रहा। विद्यालय से कुल 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 172 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों की उपलब्धि…

JP Bharat Share

धनबाद:

सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। धनबाद के राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल (10+2), दलूडीह का परीक्षा परिणाम इस वर्ष काफी शानदार रहा।

विद्यालय से कुल 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 172 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों की उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

साइंस स्ट्रीम में श्रेया किशोर बनी टॉपर

12वीं विज्ञान संकाय में विद्यालय की छात्रा श्रेया किशोर ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की साइंस टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

साइंस टॉपर्स

  • श्रेया किशोर – 93.4%
  • प्राची चौरसिया – 92.4%
  • अंशु आनंद – 92%

कॉमर्स में अनु कुमारी ने किया टॉप

कॉमर्स संकाय में अनु कुमारी ने 85% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

कॉमर्स टॉपर्स

  • अनु कुमारी – 85%
  • अभिषेक कुमार – 80.4%
  • सत्यम कुमार – 74%

आर्ट्स में मेघा कुमारी रही अव्वल

आर्ट्स संकाय में मेघा कुमारी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय की आर्ट्स टॉपर बनीं।

आर्ट्स टॉपर्स

  • मेघा कुमारी – 92%
  • जूही भारती – 84.4%
  • मुस्कान शर्मा – 82.2%

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया, चेयरमैन ए.के. पाल, निर्देशिका गौरी देवी सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षक मनोज ठाकुर, सोमन दे, शिवम भारद्वाज, बबीता रानी, रजिया बानो, स्वाति साव, पुष्पा दुबे और जिया उल हक समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports