,

dhanbad 12वीं के रिजल्ट में राजकमल का दबदबा, तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

JP Bharat Shareधनबाद : Rajkamal Saraswati Vidya Mandir, अशोकनगर धनसार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य Sumant Kumar Mishra ने कहा कि विद्यार्थियों…

JP Bharat Share

धनबाद : Rajkamal Saraswati Vidya Mandir, अशोकनगर धनसार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य Sumant Kumar Mishra ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन ने सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि “अपने सपनों का पीछा करें, यही आपके सुनहरे भविष्य की असली शुरुआत है।” साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम ने ही आज उनके माथे पर सफलता का तिलक लगाया है।

विज्ञान संकाय में मानसी बनी टॉपर

विज्ञान संकाय में मानसी ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें शौर्य गुप्ता (95.6%), शायम (94.8%), तृषा (94.6%), ऋषभ (92.8%), भव्य (91.6%), शुभाशीष (91.6%), शांभवी (91.2%), आर्यन (91.2%), आदर्श (91%), रौशन (90.4%), वैष्णवी (90.2%), मौसमी (90.2%), अंकुश (90%) एवं शिवेंद्र तिवारी (90%) शामिल हैं।

वाणिज्य संकाय में यशिका अग्रवाल अव्वल

वाणिज्य संकाय में यशिका अग्रवाल ने 97% अंक हासिल कर टॉप किया। इस संकाय में 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सृष्टि (96.4%), प्राची कुमारी (95.8%), इकवाली जैन (95.4%), अभिषेक खंडेलवाल (95.4%), शांभवी सिंह (94.8%), वैष्णवी (94.6%) और संकेत गोयल (93.8%) सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कला संकाय में सृष्टि कुमारी ने किया कमाल

कला संकाय में सृष्टि कुमारी ने 98% अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनीं। वहीं अंशिका कुमारी (97.8%), ईशा कुमारी गुप्ता (97.6%), अनुष्का सर्खेल (96%), अंकिता कुमारी (94.8%) और संस्कृति गुप्ता (93.2%) सहित 12 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल समेत विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports