,

dhanbad अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : एसएसपी प्रभात कुमार

JP Bharat Shareधनबाद : बुधवार देर शाम धनबाद जिले में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने और अतिरिक्त ईंधन जमा करने पहुंचे, जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें और अफरा-तफरी जैसी स्थिति…

JP Bharat Share

धनबाद : बुधवार देर शाम धनबाद जिले में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने और अतिरिक्त ईंधन जमा करने पहुंचे, जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कई पेट्रोल पंपों पर तैनात किया गया। जिला पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

इसी बीच धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

एसएसपी ने कहा कि अफवाहों के कारण लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और परेशानी पैदा हो रही है। उन्होंने नागरिकों से केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लेने और संयम बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग जिम्मेदारी के साथ ईंधन का उपयोग करेंगे और अफवाहों से बचेंगे, तो आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही ध्यान देने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports