,

bhagalpur पिकअप चालक से लूट मामले में नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी गिरफ्तार

JP Bharat Shareभागलपुर : Naugachia पुलिस को पिकअप चालक से लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खरीक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोड़ हरियो मोड़ के पास 2-3 अपराधियों द्वारा…

JP Bharat Share

भागलपुर : Naugachia पुलिस को पिकअप चालक से लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। खरीक थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार खरीक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोड़ हरियो मोड़ के पास 2-3 अपराधियों द्वारा दो पिकअप चालकों से हथियार के बल पर लूटपाट की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर का निवासी बताया गया है। उसके पास से 850 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ और निशानदेही के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपी दिलखुश कुमार और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भी गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देशी कट्टा और लूट की 1500 रुपये नकद राशि बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में Kharik Police Station में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान में एक देशी कट्टा और कुल 2350 रुपये नकद शामिल हैं। मामले को लेकर Rajesh Kumar ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports