,

dhanbad राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने लोगों को किया सतर्क

JP Bharat Shareधनबाद : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, धनबाद की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व Dr. Alok Vishwakarma ने किया। यह रैली सदर सीएचसी से शुरू होकर सिविल सर्जन कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने भाग लेकर लोगों को डेंगू से…

JP Bharat Share

धनबाद : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, धनबाद की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व Dr. Alok Vishwakarma ने किया। यह रैली सदर सीएचसी से शुरू होकर सिविल सर्जन कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने भाग लेकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि डेंगू एक विषाणु जनित बीमारी है, जो संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने पर डेंगू जानलेवा भी साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मसूड़ों से खून आना तथा भूख न लगना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई।

डॉ. विश्वकर्मा ने लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुराने टायर, टूटे बर्तन और बेकार सामानों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। साथ ही पानी की टंकी, कूलर, फ्रिज ट्रे और फूलदान की नियमित सफाई करने तथा सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” मनाने की सलाह दी।

उन्होंने लोगों से पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार होने पर पर्याप्त पानी पीने व आराम करने की अपील की।

इस मौके पर Ramesh Kumar Singh, मलेरिया इंस्पेक्टर, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट्स, सहिया, एएनएम और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports