,

bhagalpur महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 5 लोगों को 1 रुपये में मिला सफर का अवसर

JP Bharat Shareभागलपुर : भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार और सन्नी सरीन ने किया। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा…

JP Bharat Share

भागलपुर : भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार और सन्नी सरीन ने किया।

रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।

संस्था की ओर से इस यात्रा में विशेष पहल करते हुए 5 यात्रियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से मात्र 1 रुपये में यात्रा करने का अवसर दिया गया। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।

संस्था के संचालकों ने बताया कि श्रद्धालु उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports