भागलपुर : भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दिए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी।
मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि बिहार में वर्ष 2005 से ही एनडीए की सुशासन वाली सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई करती आ रही है और लोगों की सुरक्षा व अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज बिहार में नए-नए उद्योग धंधे स्थापित हो रहे हैं और विकास का माहौल बना है। वहीं “कॉकरोच जनता पार्टी” संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है।
इस दौरान मंत्री ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी।














