धनबाद : “वॉयस ऑफ़ धनबाद सीजन-1” का पहला ऑडिशन राउंड सोमवार को गुरु नानक कॉलेज में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. दीपक कुमार ने फीता काटकर किया।
पहले ऑडिशन राउंड में 20 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने सुरों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अश्विनी आनंद और सू बी बावेजा ने जज के रूप में किया।
आयोजक एवं इवेंट हेड हितेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभागियों के लिए थिएटर राउंड में विशेष मेंटर की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस और प्रस्तुति की ट्रेनिंग देंगे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं “वॉयस ऑफ़ धनबाद” का दूसरा ऑडिशन राउंड 28 तारीख को भूली में आयोजित किया जाएगा।
















