, ,

कतरास कॉलेज ऊपर मोड़ में जलसेवा केंद्र का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगा निःशुल्क शीतल जल

JP Bharat Shareकतरास : भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को कतरास कॉलेज ऊपर मोड़, कतरासगढ़ में निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा “जलसेवा केंद्र” का उद्घाटन किया गया। इस जनसेवा पहल का उद्देश्य राहगीरों और आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना है। केंद्र पर लोगों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की…

JP Bharat Share

कतरास : भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को कतरास कॉलेज ऊपर मोड़, कतरासगढ़ में निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा “जलसेवा केंद्र” का उद्घाटन किया गया। इस जनसेवा पहल का उद्देश्य राहगीरों और आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना है। केंद्र पर लोगों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है।

जलसेवा केंद्र का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों ने इस जनहित कार्य का स्वागत करते हुए सराहना की।

यह पहल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं बीबीएमकेयू विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह के सौजन्य से शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने इसे मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम में भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सुरदेव मिश्रा, आयुष कुमार, सोनू कुमार सिंह, सचिन कुमार मंडल, सोहन कुमार, कुंदन सिंह, विनय पासवान, पंकज सिन्हा, सुधीर सिंह, अप्पू साहू, राजेश यादव, आरती पासवान, अजय सर, बबलू मिश्रा, संजय साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इस तरह की व्यवस्था आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। जलसेवा केंद्र पर राहगीरों को लगातार शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed