,

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पूर्वी टुंडी मोहलीडीह में नए स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी के मोहलीडीह में नए स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पूर्वी टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत में 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद से बनने वाले नए स्वास्थ्य उप केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह में नए स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

पूर्वी टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत में 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद से बनने वाले नए स्वास्थ्य उप केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य जैबा मरांडी तथा प्रखंड प्रमुख बहाली मरांडी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी।

शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य उप केंद्र बनने से मोहलीडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरदराज क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य उप केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा और ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में मोहलीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा, प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, सचिव शत्रुघ्न मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, बसंत महतो, अजित मिश्रा, अजय मंडल, दिलीप कुमार एवं अभिराम मुर्मू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports