,

धनबाद स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत धनबाद मंडल में सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के बारहवें दिन धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों और सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नाटक…

JP Bharat Share

धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत धनबाद मंडल में सोमवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के बारहवें दिन धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों और सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

नाटक के माध्यम से बताया गया कि प्लास्टिक कचरा जल स्रोतों, मिट्टी और बेजुबान पशुओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कुछ मिनटों की सुविधा के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक थैलियां, कप और प्लेटें सैकड़ों वर्षों तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती रहती हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने की अपील की गई। स्टेशन के मुख्य द्वार पर आयोजित इस अभियान में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” और “स्काउट-गाइड का है संदेश, प्लास्टिक मुक्त हो अपना देश” जैसे नारों के जरिए यात्रियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित करना था।

इस संबंध में जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports