,

बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) की पहल, STEM कार्यशाला से छात्रों को मिला नवाचार और विज्ञान का ज्ञान

JP Bharat Shareधनबाद : बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की संयुक्त पहल पर गुरुवार को पेनमैन ऑडिटोरियम में “अंडरप्रिविलेज्ड और प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (PAP) छात्रों के लिए STEM शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीसीसीएल की सीएसआर पहल के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज…

JP Bharat Share

धनबाद : बीसीसीएल और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की संयुक्त पहल पर गुरुवार को पेनमैन ऑडिटोरियम में “अंडरप्रिविलेज्ड और प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (PAP) छात्रों के लिए STEM शिक्षा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीसीसीएल की सीएसआर पहल के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य बीसीसीएल क्षेत्र के जरूरतमंद एवं परियोजना प्रभावित छात्रों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित यानी STEM शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और वैज्ञानिक शिक्षा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी समझ विकसित करने में सहायक साबित होंगे।

कार्यक्रम समन्वयक एवं आईआईटी (आईएसएम) की सहायक प्राध्यापक प्रो. रश्मि सिंह ने बताया कि कार्यशाला में 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को टेक्समिन इनोवेशन हब, रोबोटिक्स लैब, जियोलॉजिकल म्यूजियम, सेंट्रल लाइब्रेरी और अन्य शोध केंद्रों का भ्रमण कराया गया।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकें।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports