,

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत धनबाद मंडल में चला विशेष स्वच्छता अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत 31 मई को धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेल प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों, परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने रेलवे स्टेशनों के परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के इलाकों…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत 31 मई को धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेल प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों, परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सफाई कर्मियों ने रेलवे स्टेशनों के परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के इलाकों से कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया। साथ ही रेलवे ट्रैक के किनारों की भी विशेष सफाई की गई, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों, उनके आसपास के क्षेत्रों तथा रेलवे भूमि पर विकसित पार्कों और उद्यानों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखना है। इसके साथ ही आम लोगों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य रहा।

धनबाद मंडल द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports