,

खंडहर शौचालय और खुले गड्ढे से बच्चों की जान पर खतरा, जयंती ग्राम स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था नदारद

JP Bharat Shareधनबाद: दामोदरपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जयंती ग्राम की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर नजर आ रही है। विद्यालय में चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) नहीं होने के कारण पूरा परिसर…

JP Bharat Share

धनबाद: दामोदरपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जयंती ग्राम की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर नजर आ रही है।

विद्यालय में चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) नहीं होने के कारण पूरा परिसर असुरक्षित बना हुआ है। खुले परिसर में आवारा पशुओं और बाहरी लोगों का आवागमन बना रहता है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर शौचालय और उसके पास बना खुला गहरा गड्ढा नजर आता है। शौचालय पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है, जबकि उसके बगल का खुला गड्ढा छोटे बच्चों के लिए किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। खेलकूद के दौरान बच्चों के वहां गिरने की आशंका लगातार बनी रहती है।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है।

ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय में जल्द से जल्द चारदीवारी का निर्माण कराया जाए, जर्जर शौचालय को हटाकर नई व्यवस्था की जाए और खुले गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरकर बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports