,

NEET-CBSE पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का लोक भवन घेराव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

JP Bharat Shareरांची: NEET-UG 2026 और CBSE परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में सोमवार को रांची में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने लोक भवन का घेराव कर केंद्र सरकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ…

JP Bharat Share

रांची: NEET-UG 2026 और CBSE परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में सोमवार को रांची में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने लोक भवन का घेराव कर केंद्र सरकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने NEET और CBSE परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर प्रतिबंध लगाने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई।

इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं न केवल विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, बल्कि उनके परिवारों की उम्मीदों और सपनों को भी आघात पहुंचाती हैं।

रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों और उनके परिवारों ने सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी मेहनत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की विफलता के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों को सख्त सजा दी जाए और प्रभावित परीक्षाओं को दोबारा आयोजित किया जाए ताकि योग्य विद्यार्थियों को न्याय मिल सके। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

लोक भवन के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन युवाओं ने स्पष्ट कर दिया कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports