, ,

रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल जताया विरोध

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सिंह मैनसन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सिंह मैनसन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और शव दाह कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए श्रवण राय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि झरिया विधानसभा की जनता के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि श्रवण राय के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाया जाए और पार्टी से निष्कासित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित रांची दौरे के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में नवीन पंडित, गोपाल रवानी, विजय बहादुर, आमिर खान, उमा कुमारी, संतू सिंह, कंचन पासवान सहित बड़ी संख्या में सिंह मैनसन समर्थक, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महिला सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा कहा कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports