, ,

बंगालपाड़ा से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

JP Bharat Shareकतरास: कतरास थाना क्षेत्र के बंगालपाड़ा में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को निशाना बनाते हुए कुछ ही मिनटों में चोरी कर ली। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में…

JP Bharat Share

कतरास: कतरास थाना क्षेत्र के बंगालपाड़ा में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को निशाना बनाते हुए कुछ ही मिनटों में चोरी कर ली। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगालपाड़ा निवासी विकास साव की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (JH10BX-5775) उनके घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद जब बाइक मालिक को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर बेहद बेखौफ अंदाज में बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

बाइक मालिक विकास साव ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर चोरों तक कब पहुंचा जाता है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है।

ये भी पढ़ें:-Jharkhand-Bihar Weather Update: 17 मई तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports