, ,

कतरास में सेवा सत्संग साधना केंद्र का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, सांसद ढुलू महतो व विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल

JP Bharat Shareकतरास: छाताबाद स्थित सेवा सत्संग साधना केंद्र, कतरास में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संत समाज के लोगों ने भाग लिया। वार्षिक उत्सव के दौरान विहंगम योग आश्रम के प्रतिनिधि ललित…

JP Bharat Share

कतरास: छाताबाद स्थित सेवा सत्संग साधना केंद्र, कतरास में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संत समाज के लोगों ने भाग लिया।

वार्षिक उत्सव के दौरान विहंगम योग आश्रम के प्रतिनिधि ललित गुंजन, मंगल कुमार और रोशन कुमार सहित अन्य संतों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक संदेश देते हुए गौ रक्षा, गौ संवर्धन तथा स्वर्वेद महाग्रंथ के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

संतों ने श्रद्धालुओं को नैतिक मूल्यों को अपनाने, मानव कल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाने तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान भजन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। संत समाज के प्रतिनिधियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बंगाल प्रचारक जीपी सिंह, जिला संयोजक रविंद्र कुमार अंबष्ट, किशोरी गुप्ता, विशु महतो, उदय पंडित, अरुण कुमार पांडेय, कमलेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, गीता सिंह, सती केसरी, अशोक महतो, राजू केसरी, अशोक बर्मन, संगीता बरनवाल, विनोद केसरी, शंकर केसरी, मुकंद राम गुप्ता, अभिषेक कुमार, श्रीनाथ यादव, भवानी सिंह, प्रवीण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संतों ने समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:-dhanbad सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने सुनी लोगों की समस्या, जलापूर्ति बहाल करने का JE को दिया निर्देश


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports