,

बुजुर्गों के सम्मान और सेवा को समर्पित कार्यक्रम में स्व. कैलाश सारंग के योगदान को किया गया याद

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को स्वर्गीय कैलाश सारंग की जयंती को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा उनके प्रति सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को स्वर्गीय कैलाश सारंग की जयंती को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा उनके प्रति सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कैलाश सारंग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और कायस्थ समुदाय के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय कैलाश सारंग मध्य प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे तथा वर्ष 1990 से 1996 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे और देशभर में भ्रमण कर कायस्थ समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि 2 जून को पूरे देश में स्वर्गीय कैलाश सारंग की स्मृति में मातृ-पितृ सेवा दिवस मनाया जा रहा है। धनबाद में इस अवसर पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा और सम्मान का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। विभिन्न सामाजिक संगठन और परिवार समय-समय पर यहां पहुंचकर सेवा कार्य करते रहते हैं।

कार्यक्रम में ओल्ड एज होम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय बक्शी ने किया। आयोजन अमितेश सहाय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सरोज सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद, बी.एन. लाल, राजीव श्रीवास्तव, राकेश सिंह, राकेश सिन्हा, डीआर वर्षा वर्मा, प्रियंका, मनोज सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अवनीश लाल समेत बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य एवं ओल्ड एज होम के लगभग 30 बुजुर्ग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports