,

धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

JP Bharat Shareधनबाद: जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर 120 स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सदर अस्पताल धनबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर 120 स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सदर अस्पताल धनबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न 18 पदों के लिए कुल 956 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आयोजित किया गया, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैबोरेट्री टेक्नीशियन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मी शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नव नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त कर्मी जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों ही समाज के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मेरिट सूची में मामूली अंतर से पीछे रह गए अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली नियुक्ति प्रक्रियाओं में अवसर प्रदान करने पर विचार किया जा सकता है।

इन नियुक्तियों से जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports