,

धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर के विकास और यात्री सुविधाओं पर उठाई आवाज

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेलवे संबंधी समस्याओं, यात्री सुविधाओं और आधारभूत विकास कार्यों को लेकर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से विस्तृत मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झरिया और धनबाद क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा तथा…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेलवे संबंधी समस्याओं, यात्री सुविधाओं और आधारभूत विकास कार्यों को लेकर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से विस्तृत मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झरिया और धनबाद क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा तथा जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रतिदिन रेलवे सेवाओं और रेलवे से जुड़े मार्गों पर निर्भर है, लेकिन लंबे समय से कई बुनियादी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने डीआरएम के समक्ष इन समस्याओं के व्यावहारिक और जनहितकारी समाधान भी प्रस्तुत किए।

पुराने रेलवे परिसर में बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव

रागिनी सिंह ने पुराने झरिया-धनुआडीह रेलवे स्टेशन परिसर में एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि वर्तमान झरिया 4 नंबर बस स्टैंड क्षेत्र में अत्यधिक भीड़, अव्यवस्थित यातायात और जाम की समस्या बनी रहती है। यदि बस स्टैंड को पुराने रेलवे परिसर में स्थानांतरित किया जाता है तो यातायात व्यवस्था सुगम होगी, यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेलवे की खाली पड़ी भूमि का भी जनहित में उपयोग हो सकेगा।

धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर के विकास की मांग

विधायक ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, अंडरपास में स्ट्रीट लाइट लगाने, दोपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर लिफ्ट के नियमित संचालन और प्लेटफॉर्म संख्या-1 से 8 तक फुटओवर ब्रिज के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

भाटडीह और जोड़ाफाटक की समस्याएं भी उठाईं

रागिनी सिंह ने जोड़ाफाटक से स्टेशन के दक्षिणी छोर तक सड़क निर्माण, भाटडीह क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए रेलवे आरओबी के नीचे 11 केवी केबल ले जाने की अनुमति और जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाली निर्माण की मांग की।

उन्होंने भाटडीह अंडरपास परियोजना का मुद्दा भी मजबूती से उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास के बावजूद परियोजना पर काम शुरू नहीं होना क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के विपरीत है। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा

मुलाकात के दौरान डीआरएम ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और प्रस्तावों की विभागीय समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, संतोष शर्मा, अवधेश राय सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-धनबाद की बेटी आनंदिता किशोर बनीं कोल्हान डायनामोज़ की कप्तान


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports