,

24 घंटे के भीतर ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareभागलपुर/नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण, नकद राशि और वारदात में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित…

JP Bharat Share

भागलपुर/नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण, नकद राशि और वारदात में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपीन कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अपनी दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू साह (मधुरापुर निवासी) और नंदू कुमार (सतियारा निवासी) के रूप में हुई है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद, लोहे का भाला, लकड़ी का दराज तथा दुकान का टूटा हुआ ताला बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि नवगछिया पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाता है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटना का इतनी जल्दी खुलासा होना पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports