,

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत, कोयला लदा वाहन ट्रेलर से टकराया

JP Bharat Shareसलानपुर/आसनसोल | 4 जून 2026 पश्चिम बंगाल के सलानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा मेलाकला मोड़ के समीप उस समय हुआ जब धनबाद की ओर जा रहा कोयला लदा डंपर तेज रफ्तार में आगे…

JP Bharat Share

सलानपुर/आसनसोल | 4 जून 2026

पश्चिम बंगाल के सलानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा मेलाकला मोड़ के समीप उस समय हुआ जब धनबाद की ओर जा रहा कोयला लदा डंपर तेज रफ्तार में आगे चल रहे भारी मालवाहक ट्रेलर से पीछे से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद डंपर के केबिन में आग लग गई। चालक केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सलानपुर थाना पुलिस, केंद्रीय बल तथा दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस दुर्घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports