,

धनबाद में महिला समूहों की पहल, राहगीरों को मिलेगा मुफ्त शुद्ध पेयजल

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़े 43 संकुल संगठनों की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने जनसेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए विभिन्न प्रखंडों में पेयजल सेवा केंद्रों की शुरुआत की है। इस पहल के तहत लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़े 43 संकुल संगठनों की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने जनसेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए विभिन्न प्रखंडों में पेयजल सेवा केंद्रों की शुरुआत की है। इस पहल के तहत लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला परियोजना प्रबंधक सुदिप्ता बनर्जी ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित यह पहल जनसेवा के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका मुख्य लक्ष्य गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सेवा केंद्रों का संचालन कर अपनी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

सुदिप्ता बनर्जी ने कहा कि “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए यह अभियान लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति भी जागरूक कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ महिला समूहों को समाज सेवा का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

पेयजल सेवा केंद्रों की शुरुआत से विभिन्न प्रखंडों में राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल स्वस्थ समाज, स्वच्छ जल और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports