रांची: भारतीय जनता पार्टी की ओर से रांची के ओरमांझी में आयोजित परिचयात्मक बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen का पार्टी नेताओं द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सिंदरी विधानसभा की लोकप्रिय भाजपा नेत्री Tara Devi भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देना बताया गया।
तारा देवी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
















