,

राजगंज में सांप काटने से 38 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदार गांव में सांप काटने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामदेव सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदार गांव में सांप काटने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामदेव सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, कामदेव सिंह रविवार की रात अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहे थे। देर रात एक काले रंग के जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। बताया जाता है कि सांप ने उनके हाथ को जकड़ रखा था। किसी तरह उन्होंने खुद को सांप के चंगुल से छुड़ाया और शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक कामदेव सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि कामदेव ही परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से भी जूझने को मजबूर हो गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बरदार गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार की सहायता की मांग कर रहे हैं।

“रात में भाई जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। हम लोग तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार पर बहुत बड़ा संकट आ गया है।”


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports