,

BBMKU में PG नामांकन के लिए आज अंतिम मौका, शाम 5 बजे बंद होगा चांसलर पोर्टल

JP Bharat Shareधनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में पीजी सत्र 2026-27 के एक वर्षीय और सत्र 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। चांसलर पोर्टल गुरुवार शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। बुधवार दोपहर तक दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 4,271 आवेदन प्राप्त हुए…

JP Bharat Share

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में पीजी सत्र 2026-27 के एक वर्षीय और सत्र 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। चांसलर पोर्टल गुरुवार शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।

बुधवार दोपहर तक दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 4,271 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें एक वर्षीय पीजी के लिए 3,045 और दो वर्षीय पीजी के लिए 1,226 आवेदन शामिल हैं। विश्वविद्यालय में एक वर्षीय पीजी की 2,658 और दो वर्षीय पीजी की 680 सीटें निर्धारित हैं।

एक वर्षीय पीजी में अंग्रेजी, इतिहास, कॉमर्स और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में अधिक आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में 318, इतिहास में 530, कॉमर्स में 356 और राजनीति विज्ञान में 268 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, संस्कृत, उर्दू, होम साइंस और जियोलॉजी जैसे विषयों में आवेदन की संख्या कम है।

दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में इतिहास विषय के लिए सबसे अधिक 219 आवेदन मिले हैं। विश्वविद्यालय एडमिशन सेल के अनुसार, पहली चयन सूची 30 नवंबर को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 1 से 12 दिसंबर तक होगा और कक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports