,

भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने अर्पित की श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे सहित अन्य…

JP Bharat Share

धनबाद: भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के महान संरक्षक थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया तथा समाज को अपने कर्म और धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने लोगों के बीच ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य भी किया।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, नारायण महतो, अवध पासवान, किशोर मुर्मू, राम बाबू कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, रति उरांव, सुनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports