,

चिरागोड़ा में बहेगी भक्ति की गंगा, 8 जुलाई से शुरू होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

JP Bharat Shareधनबाद: चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर के तृतीय स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 8 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ, प्राण-प्रतिष्ठा तृतीय वार्षिक उत्सव एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भगवती जागृत मंदिर समिति की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।…

JP Bharat Share

धनबाद: चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर के तृतीय स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर 8 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ, प्राण-प्रतिष्ठा तृतीय वार्षिक उत्सव एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भगवती जागृत मंदिर समिति की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

समिति के सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 8 जुलाई, बुधवार को प्रातः 6:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि उसी दिन दोपहर 3 बजे से उज्ज्वल शांडिल्य महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन 14 जुलाई तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण कर सकेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार 13 जुलाई से 15 जुलाई तक वार्षिकोत्सव एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

15 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद रात्रि 8 बजे से भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा माता की भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम का समापन 16 जुलाई को होगा। इस अवसर पर शाम 4 बजे पूर्णाहुति के पश्चात महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर चिरागोड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports