झारखंड में अभी मानसून का इंतजार, रांची में बारिश से जनजीवन प्रभावित

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के बावजूद इसके पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। रविवार रात राजधानी रांची समेत कई इलाकों में हुई तेज बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। मौसम विभाग…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के बावजूद इसके पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। रविवार रात राजधानी रांची समेत कई इलाकों में हुई तेज बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के क्षेत्रों में करीब 31 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। भारी बारिश के चलते मेन रोड, लालपुर, चुटिया और स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कई उड़ानें विलंबित हुईं, जबकि पटना से रांची आने वाली एक उड़ान को मौसम खराब होने के कारण वापस पटना डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

हालांकि मानसून संथाल परगना क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है, लेकिन इसकी गति धीमी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी लगभग पांच दिन और लग सकते हैं।

रविवार को लातेहार और सिमडेगा जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश और वज्रपात को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports