, ,

DhanbadNews मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, सिंदरी की तारा देवी हुईं शामिल

JP Bharat Shareरांची/सिंदरी: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री Tara Devi ने भाग लिया। बैठक में Aditya Sahu, Babulal Marandi, Karmveer Singh, Champai Soren तथा Annapurna Devi सहित पार्टी के…

JP Bharat Share

रांची/सिंदरी: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री Tara Devi ने भाग लिया।

बैठक में Aditya Sahu, Babulal Marandi, Karmveer Singh, Champai Soren तथा Annapurna Devi सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल सुनिश्चित करने तथा संगठन स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान की कार्ययोजना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने तथा मतदाता अधिकारों के संरक्षण के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports