धनबाद: हीरक रोड स्थित 8 लेन के समीप Mystic Garden Resort में शुक्रवार को आयोजित मेगा टीवीएस राइडर बल्क डिलीवरी समारोह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक साथ 200 ग्राहकों को नई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिलों की डिलीवरी दी गई और उन्हें वाहन की चाबियां सौंपी गईं।
समारोह को एक उत्सव का रूप दिया गया था, जहां नए ग्राहकों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन और उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न आकर्षक गेम्स का आयोजन किया गया। इसके साथ ही केक कटिंग समारोह और लकी कूपन ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्राहकों को कई आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाया तथा ग्राहकों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर Raunak Heliwal ने कहा कि धनबाद में आयोजित यह मेगा बल्क डिलीवरी समारोह ग्राहकों के उत्साह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक साथ 200 टीवीएस राइडर मोटरसाइकिलों की डिलीवरी कंपनी और ग्राहकों के बीच मजबूत संबंध को दर्शाती है। उन्होंने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी बेहतर सेवाएं और आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे समारोह में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
















