,

धनबाद स्टेशन पर आधी रात का हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिला से मारपीट के बाद युवक की भीड़ ने की पिटाई

JP Bharat Shareधनबाद: शुक्रवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक और महिला के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन रोड पर एक युवक कथित…

JP Bharat Share

धनबाद: शुक्रवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक और महिला के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन रोड पर एक युवक कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने पहले युवक को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो लोगों ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे वहां कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक का आरोप था कि उक्त महिला उसे पहले किसी स्थान पर ले गई थी, जहां उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। युवक का कहना था कि उसी घटना से नाराज होकर वह महिला की तलाश कर रहा था और धनबाद स्टेशन के पास उसे देखकर उसका आपा खो बैठा।

घटना के दौरान स्टेशन रोड पर काफी भीड़ जुट गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने महिला के बारे में विभिन्न दावे किए, लेकिन इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports