धनबाद, : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ धनबाद द्वारा रविवार को अपने लायन्स सभागार में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लब के सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ योग दिवस मनाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान नियमित योग के महत्व पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप सुभिखी, सचिव लायन शेखर प्रसाद, कोषाध्यक्ष लायन संगीता गोपालका सहित लायन इन्दू मैत्रा, लायन दिलीप गोपालका, लायन मनोज बरनवाल, लायन मनोज सिंधल, लायन मुकेश बर्मन, कान्ता सुभिखी, आरती प्रसाद, संगीता सिंधल समेत कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
क्लब के सदस्य लायन प्रज्वल भट्टाचार्य ने बताया कि जो सदस्य किसी कारणवश धनबाद से बाहर थे, उन्होंने भी अपने-अपने स्थानों पर योग दिवस मनाया। इनमें लायन अरुणा भगानिया, लायन डॉ. एस.के. भगानिया, लायन अंजन सांत्रा, लायन डॉ. अनुप कुमार शर्मा, लायन प्रकाश बंसल, लायन यमेश त्रिवेदी, लायन परेश ठक्कर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने योगाभ्यास करते हुए अपने चित्र एवं संदेश क्लब को भेजकर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। क्लब के सदस्यों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
















