,

धनबाद नगर निगम ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया जागरूक

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड सरकार के निर्देश पर संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत धनबाद नगर निगम ने सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के खिलाफ जनसंदेश दिया। नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड सरकार के निर्देश पर संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत धनबाद नगर निगम ने सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के खिलाफ जनसंदेश दिया। नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति शपथ के साथ हुई, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त संदीप अनुराग ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी बनाना आवश्यक है। नगर निगम के सभी कर्मियों ने यह संकल्प लिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैली, जनसंपर्क अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंच सके।

नगर निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे का त्याग कर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। राज्य सरकार की इस पहल को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नशा मुक्त धनबाद के निर्माण का संकल्प दोहराया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports