,

धनबाद में पहली बार आयोजित भव्य आम महोत्सव का हुआ उद्घाटन, किसानों को मिला सीधा बाजार

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में पहली बार आयोजित भव्य आम महोत्सव का रविवार को बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में पहली बार आयोजित भव्य आम महोत्सव का रविवार को बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित ऑर्गेनिक आमों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा स्थानीय आम उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। महोत्सव में लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, सिंदूरी, मल्लिका, चौसा, मियाजाकी और भागलपुरी रानी समेत कई प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ और आम की खरीदारी को देखते हुए उपायुक्त ने इसे किसानों के लिए उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने और आम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। साथ ही नरेगा के तहत आम बागवानी करने वाले किसानों को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बलियापुर, निरसा सहित जिले के विभिन्न हाट-बाजारों का विकास कर उन्हें उत्कृष्ट बाजार के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीण उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आम महोत्सव में विभिन्न किसान उत्पादक कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

यह आयोजन स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने, किसानों को बाजार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports