, ,

टुंडी के करमाटांड में जामा मस्जिद की छत ढलाई संपन्न, पहली कढ़ाई के लिए लगी ₹1.10 लाख की बोली

JP Bharat Shareटुंडी: धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजाभिठा पंचायत के करमाटांड गांव स्थित जामा मस्जिद की छत ढलाई का कार्य रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मस्जिद के विस्तार का कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजगंज मदरसा…

JP Bharat Share

टुंडी: धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजाभिठा पंचायत के करमाटांड गांव स्थित जामा मस्जिद की छत ढलाई का कार्य रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मस्जिद के विस्तार का कार्य कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजगंज मदरसा के सदर मुफ्ती अब्दुल हई के संबोधन और सामूहिक दुआ के साथ हुई। उन्होंने क्षेत्र में अमन, तरक्की और मस्जिद निर्माण कार्य की सफलता के लिए दुआ की।

मस्जिद निर्माण की परंपरा के तहत पहली कढ़ाई उठाने के लिए बोली लगाई गई। इस दौरान गांव के दो प्रमुख लोगों बाबा मनीर मस्तान और डॉ. अनवर अंसारी ने आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। दोनों ने संयुक्त रूप से 1 लाख 10 हजार रुपये का सहयोग देकर पहली कढ़ाई उठाने का सम्मान प्राप्त किया। उनके इस कदम की लोगों ने जमकर सराहना की।

मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मुफ्ती, हाफिज और मौलानाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग के साथ-साथ श्रमदान कर निर्माण कार्य में योगदान दिया।

कार्यक्रम में अब्दुल रसीद अंसारी, ऐनुल अंसारी, उमर अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, जाहिद अंसारी, बबलू अंसारी, छुटू अंसारी, शहजाद अंसारी समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports