,

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

JP Bharat Shareधनबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। उपायुक्त…

JP Bharat Share

धनबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) ने बीएलओ और पर्यवेक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र (Enumeration Form-EF) के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे और पूर्व मुद्रित गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। निर्धारित अवधि के भीतर भरे हुए प्रपत्रों को पुनः संग्रहित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र केवल एक बार ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए मतदाताओं को इसे सावधानीपूर्वक भरने और किसी प्रकार की त्रुटि या क्षति से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही बीएलओ को प्राप्त प्रपत्रों का समुचित संधारण सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports