,

DhanbadNews:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से…

JP Bharat Share

धनबाद: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। वहीं शेष मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports