, ,

Sindri :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर पूर्वी मंडल कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी…

JP Bharat Share

धनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर पूर्वी मंडल कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों, राष्ट्रनिष्ठा और अखंड भारत के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री आशीष मुखर्जी, मंडल प्रभारी विजय रवानी, बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, महामंत्री दीपक गोप, गौरांग मंडल, उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी, मंत्री खगेन पांडे, पिंटू मंडल, गौतम चौबे, नारायण पाल, रमेश रजवार, देवाशीष मिठारी, अर्जुन कुंभकार, जय मुखर्जी, कौशिक बनर्जी, पुराण मिश्रा, हरिपद रजवार, नीलकमल रजवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports