,

Giridih news:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

JP Bharat Shareगिरिडीह: धनबाद-गया रेलखंड के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान…

JP Bharat Share

गिरिडीह: धनबाद-गया रेलखंड के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक की पहचान नीरज मंडल के रूप में हुई है, जो डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारों गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि नीरज फिलहाल अपने मामा के घर उल्लीबार में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports