,

टुंडी में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, बीडीओ ने दिए अहम निर्देश

JP Bharat Shareटुंडी/धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बीडीओ ने मतदाता सूची…

JP Bharat Share

टुंडी/धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान बीडीओ ने मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतनीकरण और शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्र भरेंगे। इस दौरान नए योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घर-घर सर्वेक्षण के बाद बीएलओ द्वारा तैयार गणना पत्र सहायक निर्वाचन पदाधिकारी (ईआरओ) को अंतिम रूप से जमा किया जाएगा।

बीडीओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही, किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न होने पाए, इस पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सही होना बेहद आवश्यक है। ऐसे में सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग महत्वपूर्ण है।

बैठक में बीपीआरओ बबलेश शाह, कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार सिंह, फूलचंद किस्कू, रसीद अंसारी, तिलक मंडल, छुटू अंसारी, बबलू सिंह, कन्हाई दा, श्रवण बेसरा, संतु किस्कू, इस्लाम अनवर, रुस्तम काजी, इम्तियाज अंसारी, अकरम हुसैन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बूथ स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports