,

धनबाद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, प्रशासन ने लिया राहत की सांस

JP Bharat Shareधनबाद: जिलेभर में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न क्षेत्रों में निकले ताजिया जुलूस और पारंपरिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।…

JP Bharat Share

धनबाद: जिलेभर में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न क्षेत्रों में निकले ताजिया जुलूस और पारंपरिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे तथा जुलूस मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था।

उन्होंने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने स्वयं जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर जुलूसों और पारंपरिक कार्यक्रमों की लगातार निगरानी करते रहे।

प्रशासन ने पूरे आयोजन के दौरान शांति समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ताजिया एवं अखाड़ा समितियों तथा आम नागरिकों के सहयोग की सराहना की। प्रशासन ने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी समन्वय के कारण जिले में मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

उपायुक्त ने जिलेवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी पर्व-त्योहार इसी तरह आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाए जाएं, ताकि जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports