,

गोविंदपुर में मोहर्रम के दिन दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

JP Bharat Shareधनबाद: मोहर्रम के दिन धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर अपना नर्सिंग होम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी…

JP Bharat Share

धनबाद: मोहर्रम के दिन धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर अपना नर्सिंग होम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान पथुरिया निवासी शाहबाज अंसारी, पिता रियाज अंसारी, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शाहबाज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports