,

भागलपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

JP Bharat Shareभागलपुर: बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी के भागलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा विधायक रोहित पांडे, जिला अध्यक्ष संतोष साह…

JP Bharat Share

भागलपुर: बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी के भागलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा विधायक रोहित पांडे, जिला अध्यक्ष संतोष साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टेशन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि वे भागलपुर में आपातकाल (इमरजेंसी) के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उसके लोकतंत्र व संविधान पर पड़े प्रभाव की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे युवाओं को अवगत कराना समय की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर के कई लोगों ने उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (अति पिछड़ा मोर्चा) प्रिंस मंडल ने मंत्री के प्रथम भागलपुर आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से जिले में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के नेतृत्व में इस क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिलेगी।

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports